दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 29 दिसंबर और 3 जनवरी को बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी, जानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में हैं. सूत्रों के मुताबिक, 29 दिसंबर और 3 जनवरी को दिल्ली में पीएम मोदी के सरकारी कार्यक्रम हैं. पीएम मोदी 29 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत रिठाला-नरेला-कुंडली लाइन का शिलान्यास करेंगे.
पीएम मोदी 29 दिसंबर को रोहिणी के जापानी पार्क में एक बड़ी रैली करेंगे. केंद्रीय कैबिनेट ने 6 दिसंबर को इस रूट को मंजूरी दी थी. ये लाइन दिल्ली और हरियाणा को कनेक्ट करेगी. दिल्ली में 10 स्टेशन और हरियाणा में 2 स्टेशन होंगे. इस मौके पर पीएम एक सभा को भी संबोधित करेंगे.

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में एलिवेटेड रोड का करेंगे उद्धाटन
3 जनवरी को पीएम मोदी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में एक एलिवेटेड रोड का उद्धाटन करेंगे. पीएम यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे. बता दें कि केजरीवाल को घेरने का प्लान के तहत दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की दिल्ली इकाई ने एक आरोपपत्र समिति बनाई थी. इसने सत्तारूढ़ आप के विधायकों की कथित विफलताओं को गिनाते हुए विस्तृत रिपोर्ट जारी की है.

केजरीवाल ने बनाया दिल्ली को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला
अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया,कि- यह कैसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा करके सत्ता में आई लेकिन शराब नीति, दिल्ली जल बोर्ड, डीटीसी और वक्फ बोर्ड से जुड़े आठ से नौ घोटालों में लिप्त रही. उन्होंने नारा दिया, घोटाले पे घोटाला, केजरीवाल ने बनाया दिल्ली को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा
उन्होंने कहा कि- बीजेपी दिल्ली की सत्ता से आप को हटाकर रहेगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर भी ‘आप’ और केजरीवाल पर निशाना साधा. आरोप लगाया कि पार्टी नए मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल खोलने में विफल रही. उसने शहर के स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ाने के लिए केंद्र के धन का उपयोग नहीं किया.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *