दुनियाभारतहेडलाइंस

आप पर देश को गर्व… गृहमंत्री अमित शाह ने की ITBP जवानों की तारीफ, जानिए क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।गृह मंत्री अमित शाह ने चुनौतीपूर्ण और कठिन परिस्थितियों व मौसम में देश की सीमा की रक्षा करने वाले इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों की तारीफ की।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि- कठिन परिस्थितियों में भी सरहद की रक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले आईटीबीपी के जवानों पर देश को गर्व है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के माध्यम से ITBP सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति भी दे रहा है।’

वाइब्रेंट विलेज की अवधारणा को सराहा
शाह ने कहा कि- पीएम मोदी ने सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए वाइब्रेंट विलेज की अवधारणा पेश की है, ताकि उनकी आबादी न केवल कायम रहे बल्कि बढ़े भी।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में विकास कार्य करने के लिए आईटीबीपी को नोडल एजेंसी भी बनाया जा सकता है।उन्होंने आगे लिखा कि- गढ़वाल उत्तराखंड से सांसद अनिल बलूनी ने ITBP के वीर जवानों के बीच समय व्यतीत कर रात्रि विश्राम किया, हिमवीरों की प्रतिबद्धता और समर्पण को सराहा व उनका मनोबल बढ़ाया।

 

अनिल बलूनी ने के(ITBP) जवानों के साथ बिताया था दिन
दरअसल, शुक्रवार को गढ़वाल से भाजपा सांसद ने आईटीबीपी के जवानों के साथ दिन व्यतीत किया था। सांसद बलूनी ने उन्हें ‘हिमवीर’ कहा, जो सबसे चुनौतीपूर्ण मौसम और ठंडे तापमान में सीमाओं पर देश की रक्षा के लिए तैनात हैं।अनिल बलूनी ने कहा कि- सभी देशवासियों को जवानों पर गर्व होना चाहिए, क्योंकि वह देश की सीमा की रक्षा करते हैं और हमेशा अपने दिल में मातृभूमि की सेवा का जज्बा और देशभक्ति जिंदा रखते हैं।

अनिल बलूनी ने जवानों को किया सलाम
सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि- हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती, स्वयं प्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती।अनिल बलूनी ने आगे लिखा कि- विषम से विषम परिस्थितियों में मां भारती की सेवा में तैनात ITBP के हिमवीरों के साथ एक दिन उनकी दिनचर्या जीने का अवसर मिला। जिन विषम परिस्थितियों में भी हमारे जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, यह देख हर भारतीय गौरवान्वित महसूस करता है और उनके मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को हमेशा जागृत रखता है। ये जवान देश के सच्चे हीरो हैं।

Related Posts

1 of 649

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *