न्यूज़भारतमनोरंजनराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी के विजन के मुरीद हुए किंग खान, सोशल मीडिया पर शाहरूख ने की प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ

उमाकांत त्रिपाठी।बॉलीवुड किंग शाहरुख खान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र के लिए उनके दृष्टिकोण का समर्थन करते नजर आए। उन्होंने आगामी वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट 2025 (वेव्स) को लेकर सोशल मीडिया पर अपना उत्साह व्यक्त किया।

शाहरुख ने की पीएम मोदी की तारीफ
एक्स अकाउंट पर शाहरुख ने पीएम मोदी की इस पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि- मैं बड़ी उत्सुकता से अपने देश में आयोजित होने वाले वेव्स- फिल्म और मनोरंजन विश्व शिखर सम्मेलन का इंतजार कर रहा हूं। यह हमारी इंडस्ट्री के लिए एक ऐसा उत्सव है, जो फिल्म की इंडस्ट्री के भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान से रूबरू कराएगा। सबसे बढ़कर, यह एक ऐसा अवसर है जो रचनात्मकता को बढ़ावा देगा।

वेव्स 2025 समिट का फरवरी में होगा आयोजन
वेव्स 2025 समिट 5 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। पीएम मोदी ने अपनी आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- भारत अपने फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर गर्व करता है। यह हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ता है। हमारी सॉफ्ट पावर को मजबूत करता है।

समिट में दुनियाभर से पहुंचेंगे रचनात्मक लोग
उन्होंने यह भी कहा कि इस समिट में मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिग्गज और रचनात्मक दुनिया से लोग भारत आएंगे। यह समिट भारत को ग्लोबल कंटेंट क्रिएशन का हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जानिए- इन सितारों ने की पीएम मोदी की तारीफ
पीएम मोदी की इस पहल की अभिनेता अक्षय कुमार और संजय दत्त समेत कई सितारों ने तारीफ की है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के चेयरमैन और मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह समिट भारत की कंटेंट इंडस्ट्री और उसकी विशाल संभावनाओं पर प्रकाश डालेगी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 923

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *