न्यूज़भारतहेडलाइंस

भारत यंग लीडर्स डायलॉग -2025 के लिए चुनी गईं NSS स्वयंसेविका साक्षी, पीएम मोदी से जल्द करेंगी मुलाकात

उमाकांत त्रिपाठी।सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की एनएसएस की स्वयंसेविका बीए भूगोल ऑनर्स प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करेंगी। साक्षी को जिला व प्रदेश स्तर पर सफल प्रदर्शन की बदौलत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग -2025 के लिए चुना है। इसमें प्रधानमंत्री देश के चुनिंदा युवाओं से रूबरू होंगे। संस्था के प्रधान डॉ.ओपी परूथी, प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह व एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी रूचिका विरमानी ने साक्षी को बधाई दी।गांव की माटी से निकलकर साक्षी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचाने बनाने की ओर अग्रसर है, जिससे कॉलेज व परिवार में उत्सव का माहौल बना हुआ है। रूचिका विरमानी ने बताया कि- युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के निर्देशन में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय यंग लीडर्स डायलॉग के लिए युवाओं का चयन किया गया है, जिनमें साक्षी शामिल हैं। इसके लिए पहले ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। इसमें करीब 30 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया था। इसमें से 850 युवाओं को चुना गया।

 

इन प्रक्रियाओं से गुजरकर जीता पुरस्कार
चयनित 850 युवाओं ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ कृतियों के आधार पर 250 युवाओं का चयन किया गया। चयनित को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रजेंटेशन के लिए बुलाया गया, जिसमें उन्होंने पीपीटी चैलेंज में हिस्सा लिया। इसके उपरांत लीडरशिप कंपीटिशन में संबंधित मंत्रालय के विशेषज्ञ ने साक्षात्कार कर प्रदेश से 45 युवाओं को चुना। सभी 45 युवा अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रेजेंटेशन देंगे। इसके लिए इन्हें तीन-तीन युवाओं की टीमों में विभाजित किया गया है। साक्षी के साथ पानीपत के प्रतीक व करनाल की दीक्षा को जोड़ा गया है। प्रदेश स्तर पर साक्षी को राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।

सीएम 9 को करेंगे दिल्ली रवाना
राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 8 जनवरी को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में जलपान के लिए आमंत्रित किया है। जहां से वह युवाओं को शुभकामनाओं के साथ 9 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। 10 जनवरी को सभी प्रतिभागी अपनी प्रेजेंटेशन देंगे। 11 जनवरी को मंत्रालय की ओर से प्रतिभागियों की मास पीपीटी तैयार की जाएगी। हर राज्य से दो-दो प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए चुना जाएगा। चयनित प्रतिभागियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को बातचीत करेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर सभी प्रतिभागियों को मिलेगा। इसके लिए प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 10 से 12 जनवरी तक विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2025 का आयोजन किया जा रहा है।

पीएम से मिलने को उत्सुक साक्षी पूछेगी सवाल
पीएम मोदी से मिलने को लेकर साक्षी बेहद उत्सुक हैं। उनका कहना है कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वह प्रधानमंत्री से कई सवाल पूछेंगी। अभी वह इन सवालों का खुलासा नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर उन्हें उत्साह प्रदान कर रहा है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *