एजूकेशन

पीएम मोदी की पाठशाला में 1.5 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन: परीक्षा पे चर्चा में दिख रहा छात्रों का उत्साह, ये शहर के स्टूडेंट्स सबसे आगे

उमाकांत त्रिपाठी।हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा  कार्यक्रम करेंगे. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुका है. देश भर के छात्र इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शिक्षा मंत्रालय के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं. लेकिन अभी तक जो आंकड़े सामने आए है उनमें यूपी के 23 जिलों के आंकड़े ठीक नहीं. ये 23 जिले रजिस्ट्रेशन के मामले में बाकी जिलों की तुलना में काफी पिछड़े नजर आ रहे हैं. पिछड़े जिलों में पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिले शामिल हैं.माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जब यूपी के जिलों की समीक्षा के तो 23 जिलों में रजिस्ट्रेशन के आंकड़े काफी कम पाए गए. जिन जिलों में रजिस्ट्रेशन के आंकड़े काफी कम है शिक्षा विभाग उनसे संतुष्ट नहीं है. 20 फीसद से कम रजिस्ट्रेशन पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नाराजगी जताते हुए जवाब मांगा है.

 

जानें- सबसे कम और सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन वाले जिले
अंबेडकर नगर, बहराइच, प्रयागराज, वाराणसी, गोंडा, कुशीनगर कानपुर देहात समेत 23 जिलों में रजिस्ट्रेशन और जिलों की तुलना में काफी कम हुआ है. तो सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने वाले नोएडा और गाजियाबाद जैसे एनसीआर के जिले हैं.

माध्यमिक शिक्षा निर्देशक ने जताई नाराजगी
सबसे कम रजिस्ट्रेशन वाले जिलों की स्थिति पर माध्यमिक शिक्षा निर्देशक डॉक्टर महेंद्र देव सख्त नाराजगी जताई है. डॉक्टर महेंद्र देव इन सभी 23 सभी जिलों के डीआईओएस को पत्र लिखकर उनसे जवाब तलब किया है.

जानें-बढ़ते हुए क्रम में जिलों के नाम
आजमगढ़ में 3.19%
कुशीनगर में 3.63%
आगरा में 3.96 %
भदोही में 4.19 %
महोबा में 5.75%

1 करोड़ 57 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया
माध्यमिक शिक्षा विभाग से जारी नोटिस के मुताबिक पंजीकरण की प्रक्रिया 14 दिसंबर से जारी है और ये 14 जनवरी 2025 तक चलेगी. मगर आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अबतक मात्र 1 करोड़ 57 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है.

जानिए-कैसे होगा विद्यार्थियों का चयन
परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों की ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्न परीक्षा (MCQ) कराई जाएगी. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

Related Posts

कौन हैं IAS अभिनव, जिन्होंने खूबसूरत IPS आशना से रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

उमाकांत त्रिपाठी।यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में…

1 of 8

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *