धर्म -अध्यात्मन्यूज़भारतहेडलाइंस

सामने आ गया कुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी का सच, फोटोज हुईं वायरल तो कहा मैं साध्वी नहीं!

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है, जहां पूरी दुनियाभर से लोग शाही और धार्मिक स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मेले में करीब 40 करोड़ लोगों के शामिल होने की संभावना है. लेकिन इन 40 करोड़ में से जिसने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है, वो है साध्वी हर्षा. उत्तराखंड की रहने वाली साध्वी हर्षा इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां दावा किया जा रहा है कि साध्वी हर्षा कुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी है. लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है, जो सोशल मीडिया पर बवाल काट रही है.

हर्षा बोली साध्वी बनकर अपना जीवन जी रही हैं.

दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ 2025 में चर्चा का केंद्र बनी कथित साध्वी हर्षा इन दिनों अपनी धार्मिक यात्रा कुंभ पर है, जहां उनके मंसूबे फिलहाल कुंभ में डुबकी लगाने के हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वो प्रॉपर साध्वी का लबादा ओढ़े खुद को महामंडलेश्वर की शिष्या बताती हुई दिखाई दे रही है. लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पोल सबके सामने खोल कर रख दी है. इसके उलट ही उनका एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां वो धर्म की दुनिया से दूर वेस्टर्न ड्रेस पहने रील बनाती दिखाई दे रही हैं. हालांकि, हर्षा ने दावा किया है कि- वह इन सब चीजों से पिछले दो सालों से दूर है और साध्वी बनकर अपना जीवन जी रही हैं.

पिछले दो सालों से बनाई है रील से दूरी-हर्षा
मुझे सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि- साध्वी महिला महाकुंभ में पहुंची हैं. इनका नाम हर्षा है. साध्वी से एक पत्रकार पूछता है कि आप कहां से हैं? इसके जवाब में वह बताती हैं कि मैं उत्तराखंड से आई हूं, आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हूं. जब उनसे खूबसूरती पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि- जो करना था मैंने वह छोड़कर यह वेष धारण किया है. उन्होंने साध्वी जीवन सुकून के लिए अपनाया है. वह बताती हैं कि- वह 30 साल की हैं और दो साल से साध्वी के रूप में जीवन व्यतीत कर रही हैं.

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 917

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *