न्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

अब कैसा है पीएम मोदी का बचपन का स्कूल? आज प्रेरणा स्कूल का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, जानें इस स्कूल की खासियत!

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर जाएंगे। वे सबसे पहले यहां बन रहे म्यूजियम के काम का जायजा लेंगे और फिर प्रेरणा स्कूल के कैंपस का उद्घाटन करेंगे। यह वही स्कूल है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1962 से 1967 तक 8वीं से 11वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। अब इसी स्कूल को प्रेरणा स्कूल के नाम से जाना जाता है। आज यह स्कूल एक हेरिटेज साइट बन गया है।

सयाजारीराव ने 1888 में बनवाया था स्कूल
वडोदरा के महाराजा सयाजीराव गायकवाड ने साल 1888 में यह स्कूल बनवाया था। स्कूल का जीर्णोद्वार करके इससे संरक्षित किया गया है। नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह स्कूल चर्चा में आया था। जब वे प्रधानमंत्री बने तो गुजरात सरकार ने इसे मॉडल स्कूल के तौर डेलवप कर इसे प्रेरणा केंद्र बनाने का फैसला किया था। अब केंद्रीय शिक्षा विभाग ने यहां पर देश भर से छात्रों के स्टडी टूर को लेकर ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है। इस स्कूल में देश भर से बच्चे पढ़ाई करने आ रहे हैं। यहां पर पढ़ाई के साथ खाने और रहने की भी सुविधा उपलब्ध है।

पूरे देश से 20 स्टूडेंट्स एक सप्ताह के लिए यहां पढ़ने आते हैं
शिक्षा विभाग ने जून 2023 में प्रेरणा कार्यक्रम शुरू करने की योजना जारी की थी। इसके तहत इस स्कूल में हर महीने पूरे देश में से 20 स्टूडेंट्स (कक्षा 9 से 12वीं तक के) एक सप्ताह के लिए यहां पढ़ने आते हैं। 15 जनवरी 2024 से अब तक देश के 410 जिलों के 820 स्टूडेंट्स यहां का दौरा कर चुके हैं। इसमें 6 प्रदेशों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और दमन के स्टूडेंट्स शामिल हैं।इन 7 दिनों के दौरान स्टूडेंट्स को स्वाभिमान, सम्मान, सेवा-भाव, समपर्ण, दया-भाव, देशभक्ति से जुड़े पाठ पढ़ाए जाते हैं। साथ ही उन्हें प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपराओं और खेलों के साथ-साथ ड्रोन, लेजर कटिंग, 3डी प्रिंटिंग और वीएफएक्स जैसी आधुनिक तकनीकों से भी रू-ब-रू करवाया जाता है। इसके अलावा स्टूडेंट्स को वडनगर के ऐतिहासिक स्थलों की भी सैर करवाई जाती है।

 

जानिए-यहां आने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए प्रोसेस
देश भर से जो भी स्टूडेंट्स वडनगर के इस स्कूल का दौरा करना चाहते हैं। वे prerana.education.gov.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद स्टूडेंट्स का चयन किया जाता है और चुने हुए स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग द्वारा सूचित किया जाता है। एक हफ्ते के लिए सिर्फ 20 छात्रों को ही इस स्कूल की विजिट पर भेजा जाता है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 842

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *