उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु PM मोदी ने दी प्रदेशवासियों को दी बधाई, जानें- क्या लिखा

उमाकांत त्रिपाठी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि- मैं उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली निवासियों की निरंतर प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि-उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। .प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा,कि-उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों की साक्षी रही यह पावन धरती पिछले आठ वर्षों से विकास के नित-नए अध्याय रचने में जुटी है। मुझे पूरा भरोसा है कि जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार और यहां के लोगों की अद्भुत प्रतिभा एवं अथक परिश्रम से हमारा यह प्रिय प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा।

सीएम योगी ने एक्स पर (उ.प्र) के 76वें स्थापना दिवस की प्रदेश वासियों को दी हार्दिक बधाई
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्थापना दिवस पर राज्य के नागरिकों को बधाई दी और अपने संदेश में, सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला, जो कि अयोध्या में भगवान राम और मथुरा में भगवान कृष्ण के जन्मस्थान के साथ-साथ पवित्र शहर वाराणसी जैसे प्रतिष्ठित स्थानों का घर है।सीएम योगी ने एक्स पर कहा,कि-रघुकुलनंदन’ प्रभु श्री राम एवं योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली, बाबा श्री विश्वनाथ के आशीर्वाद से अभिसिंचित, सृजन, संस्कृति, संस्कार व शौर्य की गौरवशाली धरा उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! आऔर सुशासन के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है।आइए, हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश को ‘विकसित-आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनाने हेतु संकल्पित हों।

Related Posts

1 of 825

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *