बिहार

बिहार के किसानों को मिलने वाला है बड़ा तोहफा, फरवरी में भागलपुर आएंगे पीएम मोदी,जानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगले महीने यानी फरवरी 2025 में बिहार दौरा होने वाला है। आगामी 24 फरवरी को पीएम भागलपुर आएंगे। इस दौरान वे किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के साथ ही कई और सौगात बिहारवासियों को देने वाले हैं। वे केंद्र सरकार की कई परियोजनाओं की शुरुआत भी कर सकते हैं। इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को बिहार पहुंच रहे हैं। वे पीएम मोदी के संभावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

पीएम मोदी 24 फरवरी को आ सकते है भागलपुर
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार शाम को इस संबंध में पूछे जाने पर पीएम मोदी के 24 फरवरी को भागलपुर आने की संभावना जताई है। उधर, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भागलपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि- पीएम के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को ही इसकी तैयारियों की समीक्षा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
शिवराज शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कृषि एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.05 बजे भागलपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और सारी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक करीब डेढ़ घंटे होगी।मंत्री दोपहर 2.45 बजे एयरपोर्ट से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्रियों के आगमन को लेकर भागलपुर डीएम ने सारी तैयारी पुख्ता कर ली है। सुरक्षा से लेकर लाइजनिंग तक के लिए सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर ली गई है।

Related Posts

देश में किस मुख्यमंत्री की है सबसे ज्यादा टाइट सिक्योरिटी, हैरान करने वाला है नाम

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की.…

बिहार को मिलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

उमाकांत त्रिपाठी।चुनावी साल में बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *