न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

कोई गलत काम नहीं.. श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर के किस वजह से हो रही ट्रोल, दे दिया ये जवाब

खबर इंडिया की।अपने फीचर्स को शार्प और खूबसूरत बनाने के लिए फिल्म एक्टर और एक्ट्रेस कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाते हैं. बड़ी बड़ी एक्ट्रेस के लिए कहा जाता रहा है कि वो नाक या लिप्स की सर्जरी करवा चुकी हैं. इस फेहरिस्त में एक नाम और जुड़ गया है. ये नाम है खुशी कपूर का, जो श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी हैं. साथ ही जाह्नवी कपूर की बहन भी हैं. एक इंटरव्यू में खुशी कपूर ने खुलकर अपनी प्लास्टिक सर्जरी के बारे में बात की है. और ये जताया है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने नोज जॉब या फिलर्स करवाए हैं. चलिए जानते हैं इस बारे में खुशी कपूर ने क्या बात की.

खुशी कपूर ने नोज जॉब और लिप फिलर्स पर की बात
खुशी कपूर का ये इंटरव्यू किया कर्ली टेल्स की काम्या जानी ने, जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही चर्चा का विषय बन गया. इस इंटरव्यू में खुशी कपूर ने अपने बारे में बहुत सी बातें की हैं. लेकिन सबसे ज्यादा खुलकर बात की है अपनी प्लास्टिक सर्जरी के बारे में. खुशी कपूर से ये पूछा गया कि क्या सोशल मीडिया पर अपने नोज जॉब औऱ लिप फिलर्स के बारे में कंफेस करते हुए उन्हें झिझक महसूस नहीं हुई. इस बात के जवाब में खुशी कपूर ने कहा कि वो नहीं मानती कि उन्होंने कोई गलत काम या अलग काम करवाया है. लोगों को प्लास्टिक-प्लास्टिक बोलते समय लगता है कि वो किसी की बड़ी इंसल्ट कर रहे हैं. तो ये उनकी गलतफहमी है. उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता.

जानिए-कब करवाई प्लास्टिक सर्जरी?
खुशी कपूर ने अपने नोज जॉब और लिप फिलर्स के बारे में पिछले साल ही खुलकर बात की थी. उन्होंने बिना झिझके इस बारे में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. अगस्त 2024 में खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस बात को कंफेस किया था कि वो सर्जरी करवा चुकी हैं. दरअसल उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें वो अपनी मम्मी श्रीदेवी के साथ दिख रही थीं. इस वीडियो में वो श्रीदेवी के साथ किसी फिल्म के प्रीमियर में जा रही थीं. तब वो काफी छोटी दिख रही थीं. इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया था कि मैं बहुत ओनेस्टली कहता हूं, खुशी कपूर बिलकुल वैसी दिख रही हैं, जैसी वो (श्रीदेवी) दिखती थीं. लगता है उन्होंने बहुत वेट लूज किया है.

इस पर एक और फैन ने कमेंट किया. थैंक्यू पर ये जान लो कि इस वीडियो में वो सिर्फ 12 साल की है. जबकि उसके बाद वो ब्रेसेज और लिप फिलर्स भी करवा चुकी है. इस कमेंट पर खुद खुशी कपूर ने जवाब दिया था. उन्होंने लिखा था लिप फिलर और फिर नाक के इमोजी बना कर लिखा हा. हा. हा. जिसके बाद ये चर्चा आम हो गई थी कि खुशी कपूर अपनी सर्जरी के बारे में बात कर रही हैं.

बचपन से ही अटेंशन सीकर रही हैं खुशी
इसी इंटरव्यू में खुशी कपूर ने ये भी बताया कि- वो बचपन में काफी अटेंशन सीकर रही हैं. उन्हें अच्छा लगता था जब सब उन्हीं पर ध्यान देते थे. इसके अलावा उन्होंने स्टार किड होने पर भी कहा कि- लोगों ने पहले से ही ये धारणा बना ली थी कि वो कैसी होंगी. जिसमें से ज्यादातर निगेटिव ही थीं.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *