क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

शबनम ने दिया कैप्टन सूर्या को धोखा, तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोला भारतीय कप्तान?

खबर इंडिया की।Suryakumar Yadav Captain Statement After Defeat in Third T20I Match Against England: इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया के जीत का रथ रुक गया है. शुरूआती दो मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम को तीसरे टी20 मुकाबले में 26 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा है. जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव थोड़ा निराश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने हर्षा भोगले के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘मुझे लगा कि थोड़ी ओस (शबनम) पड़ेगी, लेकिन ऐसा कोई खास असर देखने को नहीं मिला.

 

हार्दिक-अक्षर जब तक क्रीज पर थे और हमें 24 गेंदों में 55 रनों की दरकार थी तो मुझे लगा कि मैच हमारे हाथ में है. (आदिल रशीद) को श्रेय दिया जाना चाहिए. हमारे खिलाड़ी स्ट्राइक रोटेट करना चाहते थे. मगर उन्होंने (आदिल रशीद) ऐसा नहीं करने दिया. यही कारण है कि वह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं. हम हमेशा एक टी20 मुकाबले से सीखते हैं. 127 रन पर आठ विकेट. उसके बाद 170 रन दे देना बहुत अधिक था. बल्लेबाजी में भी कुछ चीजें हमें सीखने की जरूरत है. शमी को इस तरह से गेंदबाजी करते हुए देखना काफी अच्छा है. वरुण एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो काफी मेहनत कर रहे हैं. उनके पास अच्छा अनुशासन है. इसलिए उन्हें लगातार परिणाम हासिल हो रहा है.

भारत को 26 रनों से मिली हार
राजकोट में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई इंग्लिश टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए बेन डकेट सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 28 गेंद में 51 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा लिविंगस्टोन 43 और कैप्टन बटलर 24 रन बनाने में कामयाब रहे.

वरुण चक्रवर्ती बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
तीसरे टी20 मुकाबले में जरुर भारतीय टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मगर मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को उम्दा गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया है. मैच के दौरान उन्होंने कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 24 रन खर्च करते हुए पांच विकेट चटकाने में कामयाब रहे.

Related Posts

1 of 820

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *