चुनाव

दिल्ली में बोले-पीएम मोदी आपदा वालों के लिए कुछ दिन बाकी:लूटने वालों को लौटाना पड़ेगा,होगी हर एक भ्रष्टाचार की जांच

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्वारका में रैली की। उन्होंने कहा कि- आप-दा वालों ने दिल्ली को अपनी राजनीति चमकाने का ATM बना लिया है। इन लोगों ने दिल्ली का पैसा निचोड़ लिया है, लूट लिया है। जिन्होंने दिल्ली को लूटा है, उन्हें लौटाना ही पड़ेगा।उन्होंने कहा कि- विधानसभा के पहले सत्र में ही CAG रिपोर्ट टेबल होगी। हर भ्रष्टाचार की जांच होगी। बीते 11 साल में आप-दा ने सबके साथ सिर्फ लड़ाई-झगड़ा किया, ये लोग केंद्र से लड़ते हैं, हरियाणा वालों से लड़ते हैं, यूपी वालों से लड़ते हैं। केंद्र की योजनाएं यहां लागू नहीं होने देते।

दिल्ली ने ठाना है आप-दा को हटाना है -पीएम
AAP वाले दिल्ली में रहे तो दिल्ली और पिछड़ती जाएगी। दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए। दिल्ली को लूट और झूठ की आप-दा से मुक्त कराना है।पीएम ने कहा कि- दिल्ली वालों ने पहले कितने ही साल कांग्रेस को देखा, फिर दिल्ली पर आप-दा वालों ने कब्जा कर लिया। भाजपा को देश की सेवा का बार-बार सेवा का मौका दिया। अब दिल्ली में भाजपा सरकार बनाकर दिल्ली की सेवा का मौका दें। दिल्ली ने ठाना है आप-दा को हटाना है।

आप-दा वालों को इस चुनाव में सबक जरूर सिखाएं-पीएम
पीएम मोदी की यह दूसरी रैली है। करतारपुर में हुई पहली रैली में कहा था कि- आप-दा वालों को सजा देने का मौका 5 फरवरी को है। आप-दा वालों को इस चुनाव में सबक जरूर सिखाएं।दिल्ली में BJP 1993 के बाद से कोई भी विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकी है। 1998 के चुनाव में हार के साथ दिल्ली की सत्ता से बाहर हुई थी। इस बार करीब 27 साल का सूखा समाप्त खत्म करना चाहती है।

29 जनवरी को हुई थी पीएम की पहली रैली
दिल्ली में 29 जनवरी को अपनी पहली रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल पर निशाना साधा था। PM ने करतार नगर में 50 मिनट की स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा घोटाला, शराब घोटाला, शीशमहल का जिक्र किया। साथ ही यमुना में जहर मिलाने के केजरीवाल के आरोपों का भी जवाब दिया।

Related Posts

पश्चिम बंगाल मे त्रिकोणीय संघर्ष के आसार, पार्टियों के बीच जोर -आजमाईश जारी

विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने है.…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *