चुनाव

केजरीवाल ने किया 25 हजार करोड़ का घोटाला, गृहमंत्री अमित शाह का दिल्ली के पूर्व CM पर बड़ा आरोप, जानें क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।द‍िल्‍ली में चुनावी सरगर्मी के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया.एक निजी बातचीत में अमित शाह ने कहा क‍ि केजरीवाल झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍पष्‍ट कर द‍िया है क‍ि- एक भी गरीब कल्याण की योजना बंद नहीं होगी. उलटे उन्‍होंने द‍िल्‍ली जलबोर्ड में जो 25000 करोड़ का घोटाला क‍िया है, उसे वसूलेंगे.

इस बार दिल्ली में परिवर्तन होकर रहेगा- शाह

एक निजी बातचीत में गृहमंत्री शाह ने कहा,कि- दिल्ली की जनता तय करके बैठी है, इस बार मोदी जी के डबल इंजन की सरकार दिल्ली में बनानी है. दिल्ली में परिवर्तन होकर रहेगा. अरविंद केजरीवाल दावा करते फ‍िर रहे हैं क‍ि अगर बीजेपी की सरकार बन गई तो द‍िल्‍ली में चल रही सारी मुफ्त वाली योजनाएं बंद कर देगी. इसका जवाब गृहमंत्री अमित शाह ने द‍िया. उन्‍होंने कहा, जब पीएम मोदी कह चुके हैं क‍ि- एक भी गरीब कल्‍याण की योजना बंद नहीं होगी तो ऐसे दावों का क्‍या है. अरविंद केजरीवाल झूठ पर झूठ बोलते रहते हैं. उनपर कोई भरोसा नहीं करता.

बीजेपी सबसे ज्‍यादा सीटें जीतेगी-शाह
शाह ने दावा क‍िया क‍ि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीट जीतेगी. उन्‍होंने कहा, द‍िल्‍ली में पानी को स्‍वच्‍छ रखने की ज‍िम्‍मेदारी अरविंद केजरीवाल की थी. पानी को फ‍िल्‍टर करने की ज‍िम्‍मेदारी उनपर थी, वे नहीं कर पा रहे हैं और ध्‍यान भटकाने के ल‍िए बहाने बना रहे हैं. द‍िल्‍ली विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पेश की जाएगी. हम आते ही ऐसा करेंगे.

भ्रष्‍टाचार का नाम लेकर सत्‍ता में आए-शाह
रोड शो के दौरान गृहमंत्री ने कहा,कि- ये भ्रष्टाचार हटाने का नाम लेकर सत्ता में आए थे और हजारों करोड़ रुपए का घोटाला कर दिया. AAP वादा-खिलाफी करने वाली पार्टी है. इन्होंने कहा कि हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन पार्टी बनाई. शीला दीक्षित को जेल में डालने की बात कही और कांग्रेस से समर्थन लेने का काम किया. शराब की दुकानें बंद कराने वाले थे, खुद ही शराब की बोतल बन गए. यमुना में डुबकी लगाने वाले थे, लेकिन आज तक डुबकी नहीं लगाई. इन्होंने पूरी दिल्ली को गंदा पानी पिलाने का काम किया और आज जब AAP-दा का विरोध हो रहा है तो आरोप लगा रहे हैं कि- हरियाणा सरकार ने पानी में ज़हर मिला दिया है. ये सब इनकी बहानेबाजी है.

Related Posts

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, कल फिर करेंगे सोनिया गांधी के साथ बैठक

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अगले कुछ दिनों में पार्टी में शामिल हो सकते हैं।…

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: पीएम मोदी ने स्पेशल अपील के साथ दी देशवासियों को बधाई, जानें क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को भारत के…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *