न्यूज़भारत

आम बजट में कैंसर की दवा और मोबाइल बैटरी हुई सस्ती, इन सामानों को किया गया महंगा, पढ़ें पूरी लिस्ट

उमाकांत त्रिपाठी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट 2025 को पेश किया, जिसमें उन्होंने ऐलान किया है कि कैंसर की दवा, मोबाइल की बैटरी, बुनकरों के बनाए कपड़े, चमड़े से बने सामान, मोबाइल फोन, बैटरी, LED और LCD टीवी और इलेक्ट्रिक व्हीकल सस्ते होंगे. वहीं, इम्पोर्टेड मोटरसाइकिल, इंटरेक्टिव फ्लैट, पैनल डिस्प्ले और प्रीमियम टीवी महंगी हो जाएगी.

ऑटोमोबाइल सेक्टर को तोहफा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि सेक्टर से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ा तोहफा दिया है, जहां एक ओर किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक कर दिया है. वहीं, हेल्थ सेक्टर को बूस्ट देने के लिए भी फैसला किया है.बजट में कैंसर पीड़ित रोगियों के इलाज के लिए कैंसर की दवाओं को सस्ता करने का ऐलान किया गया है. KPMG ने सभी जिला अस्पतालों में डेकेयर कैंसर सेंटर लगाने की योजना का समर्थन किया है. यह योजना कैंसर मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के दिशा में बढ़िया हैं. सरकार ने कैंसर सहित दूसरी गंभीर बिमारियों की 36 दवाएं सस्ती हो गई हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चमड़े से बने प्रोडक्ट्स को सस्ता करने का ऐलान किया है. अब चमड़े से बने सामान सस्ते हो जाएंगे. क्योंकि सरकार ने इस पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को फ्री कर दिया है. इसके साथ ही देश के बुनकरों की बढ़ावा देने का ऐलान किया गया है.

ये सामान हुआ महंगा
वहीं, अब इम्पोर्टेड मोटरसाइकिल, इंटरेक्टिव फ्लैट, पैनल डिस्प्ले और प्रीमियम टीवी महंगी जो जाएगी. बजट 2025 में इस बार सोने चांदी की इंपोर्ट ड्यूटी पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. इसलिए सोने और चांदी के दामों में इसका असर देखने को नहीं मिलेगा.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *