दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

आम बजट में मिडिल क्लास पर फोकस, 12 नहीं… 12.75 लाख तक का इनकम टैक्स फ्री, जानें कैसे मिलेगी राहत?

उमाकांत त्रिपाठी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास पर फोकस करते हुए बजट 2025 में इनकम टैक्स में सैलरी क्लास को बड़ी राहत दी है. देश में अब 12 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री होगी. साथ ही मिडिल क्लास को 75,000 रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा भी मिलेगा.इसी के साथ वित्त मंत्री ने न्यू टैक्स रिजीम के तहत टैक्स स्लैब में बदलाव भी करने का ऐलान किया है. नई टैक्स स्लैब में सरकार 4 लाख रुपए तक कोई शून्य टैक्स लेगी. जबकि 12 लाख रुपए तक की इनकम पर जो टैक्स बनेगा, उस पर आम आदमी को टैक्स रिबेट मिलेगी.

12.75 लाख तक का इनकम टैक्स फ्री
देश के सैलरी मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में ऐलान किया कि न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 12 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री होगी. साथ ही सैलरी क्लास को 75,000 रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा मिलेगा. इस तरह उसकी टोटल 12.75 लाख रुपए की सैलरी टैक्स फ्री होगी.

न्यू रिजीम में नया इनकम टैक्स स्लैब
इनकम टैक्स
0-4 लाख रुपए शून्य
4-8 लाख रुपए 5 प्रतिशत
8-12 लाख रुपए 10 प्रतिशत
12-16 लाख रुपए 15 प्रतिशत
16-20 लाख रुपए 20 प्रतिशत
20-24 लाख रुपए 25 प्रतिशत
24 लाख रुपए से अधिक 30 प्रतिशत

ओल्ड टैक्स रिजीम में नहीं हुआ बदलाव
इस बार भी सरकार ने ओल्ड टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया है. ये सरकार के न्यू टैक्स रिजीम को बढ़ावा देने की ओर इशारा करता है. इसी के साथ देश में एक नया इनकम टैक्स कानून बनेगा. इसके लिए सरकार एक नया विधेयक अगले हफ्ते लेकर आएगी.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 916

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *