न्यूज़भारतहेडलाइंस

आम बजट से मिडिल क्लास के सपनों को लगे पंख, पीएम मोदी बोले- अब भारी होगी मध्यम वर्ग की जेब.!

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2025 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट भारत की एक मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा, इस बजट से रिफार्म होगा. हर भारतीय के सपने को पूरा करने वाला ये बजट है।

वित्त मंत्री को दी बधाई
पीएम मोदी ने कहा, इस बजट से निवेश आएगा. यह बजट जनता का है. यह जनता जनार्दन का बजट है. इसके लिए मैं निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं. पीएम मोदी ने कहा, आज देश विकास और विरासत को लेकर चल रहा है. चारों तरफ से रोजगार पैदा करने वाला बजट है. इस बजट में टूरिज्म से रोजगार मिलेगा. पीएम मोदी ने कहा, इस बजट में 12 लाख तक के आय वाले लोगों को टैक्स मुक्त कर दिया गया है. इस बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपये कर दी गई है. बजट में किसानों के लिए तमाम ऐलान किए गए हैं. इस बजट से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी. पीएम मोदी ने कहा, यह नागरिकों का जेब भरने वाला बजट है. आत्मनिर्भर भारत को इस बजट से गति मिलेगी. बजट में मिडिल क्लास को ध्यान में रखा गया है. इस बजट में स्टार्टअप के लिये नई क्रेडिट की घोषणा की गयी है.

हर भारतीय का सपना होगा पूरा- पीएम
पीएम मोदी ने कहा, ”आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा? लेकिन ये बजट उससे बिल्कुल उल्टा है.ये बजट देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक विकास के भागीदार कैसे बनेंगे? ये बजट इसकी एक बहुत मजबूत नींव रखता है.” पीएम ने कहा, आज भारत के विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. ये 140 करोड़ भारतीयों के आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है. हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं. ये विकसित भारत के मिशन को ड्राइव करने वाला है, ये बजट Force Multiplier है.

 

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *