दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

जब बजट भाषण खत्म होने के बाद वित्त मंत्री की टेबल पर पहुंचे पीएम मोदी, जानिए क्या कहा?

उमाकांत्र त्रिपाठी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट पेश कर दिया है। इस बजट में किसान से लेकर महिला कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं का ऐलान किया गया। सदन में करीब 74 मिनट तक बजट भाषण में उन्होंने मिडिल क्लास पर सबसे ज्यादा फोकस किया। बजट भाषण खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उठकर वित्त मंत्री की टेबल पर पहुंचे और उन्हें अच्छे बजट के लिए बधाई दी।

हर कोई आपकी तारीफ कर रहा- पीएम
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हर कोई आपकी तारीफ कर रहा है, क्योंकि बजट बहुत अच्छा है। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी दिए जाने के बाद पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से कहा, ये बजट आम आदमी के लिए है। यह गरीब किसान, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं का बजट है. ज्ञान (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति) का बजट है।

मिडिल क्लास को राहत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास पर फोकस करते हुए बजट 2025 में इनकम टैक्स में सैलरी क्लास को बड़ी राहत दी है. देश में अब 12 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री होगी. साथ ही मिडिल क्लास को 75,000 रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा भी मिलेगा.इसी के साथ वित्त मंत्री ने न्यू टैक्स रिजीम के तहत टैक्स स्लैब में बदलाव भी करने का ऐलान किया है. नई टैक्स स्लैब में सरकार 4 लाख रुपए तक कोई शून्य टैक्स लेगी. जबकि 12 लाख रुपए तक की इनकम पर जो टैक्स बनेगा, उस पर आम आदमी को टैक्स रिबेट मिलेगी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 916

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *