न्यूज़भारतहेडलाइंस

वसंत पंचमी आज: PM मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह

उमाकांत त्रिपाठी।आज देश भर में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। आज के दिन को मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में भी जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि- सभी देशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

इसके अलावा गृह मंत्री शाह और अन्य नेताओं ने भी लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। गृह मंत्री शाह ने एक्स पर लिखा कि- समस्त देशवासियों को बसंत पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। विद्या, बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती सभी के जीवन में खुशियां व समृद्धि लाए, यही कामना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि- समस्त देशवासियों को बसंत पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। इस उत्साह और आनंद के पर्व पर ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती सभी के जीवन में हर्ष-उल्लास और खुशियां लाएं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि- विद्या, बुद्धि व ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की साधना और प्रकृति-प्रेम को समर्पित पावन पर्व वसंत पंचमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां सरस्वती जी आप सभी के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित कर सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। जय मां शारदे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संस्कृत के श्लोक के साथ लिखा कि- आप सभी को वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं। चेतना, बुद्धि व विवेक की देवीं मां सरस्वती आप सभी पर अपनी कृपा बनाएं रखें व समस्त जगत का कल्याण करें यही मेरी कामना है।

वसंत पंचमी को भारत में ‘सरस्वती पूजा’ के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व की खास रौनक बनारस के घाट और पतंगों से भरे गुजरात में देखने को मिलती हैं, यहां सभी धार्मिक स्थानों पर सरस्वती पूजन का भव्य आयोजन किया जाता है। वहीं ज्योतिषियों की मानें तो इस बार वसंत पंचमी पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और शिव सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। ये योग पूजन के लिए बेहद कल्याणकारी है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 772

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *