न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

JDU ने पीएम मोदी को क हा थैंक्यू: बजट 2025 में भर दी बिहार की झोली, जदयू ने पढ़े पीएम की तारीफ में कसीदे

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय बजट में बिहार को मिली सौगातों के लिए जेडीयू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि- बिहार के विकास के लिये प्रतिबद्ध एनडीए सरकार ने सौगातों की बरसात कर दी है और यह महत्वपूर्ण उपलब्धि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निरंतर मॉनिटरिंग से संभव हो पाया है. जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस की केंद्र सरकारों के बिहार के प्रति दुराग्रह की वजह से राज्य का यथोचित विकास नहीं हो पाया, लेकिन अब बिहार एवं केंद्र में एनडीए सरकार होने के कारण बिहार को विकास के नए आयाम गढ़ने के अवसर मिल रहे हैं.

केंद्रीय बजट में मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान वित्त मंत्री ने किया
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि- जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आग्रह पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बिहार और मिथिला का दौरा हाल ही में हुआ था. उस दौरान वह मखाना के उत्पादन में लगे किसानों की समस्याओं से अवगत हुईं. बिचौलियों के कारण किसानों को हो रहे नुकसान एवं अन्य समस्याओं से अवगत हुई थीं. उन्होंने वहां के लोगों से बात करने के बाद आश्वासन दिया था जिसे बजट में पूरा किया गया. मखाना किसानों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय बजट में मखाना बोर्ड बनाने का एलान वित्त मंत्री ने किया. मखाना बोर्ड का गठन और कोसी सीमांचल के लोगों की भावनाओं के अनुरूप वहां के लोगों के लिए बजट में प्रावधान किया गया.

फ़ूड प्रोसेसिंग पार्क से औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.
जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि-वित्त मंत्री ने मिथिलांचल के अपने दौरे के दौरान कोशी क्षेत्र के किसानों की कठिनाइयों को देखते हुए कोशी कैनाल परियोजना की आवश्यकता भी महसूस की. परिणामस्वरूप केंद्रीय बजट में इसका प्रावधान भी किया गया. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिथिला दौरे में बतौर उपहार मिली मधुबनी पेंटिंग की साड़ी पहन कर बजट उपस्थापित कर बिहार को एक भावनात्मक संदेश दिया है.जेडीयू प्रवक्ता ने बिहार को मिले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स को राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संभव हो सकेंगी. आईआईटी पटना के क्षमता विस्तार से प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता मिली है. वहीं, फ़ूड प्रोसेसिंग पार्क से औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

बिहार में 3 ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा भी की गई 
आपकों बता दें कि- केंद्रीय बजट में बिहार की बल्ले-बल्ले हुई है और कई बड़ी सौगातें केंद्र सरकार ने दी हैं. मखाना बोर्ड, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान और मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर के विस्तार से संबंधित कृषि क्षेत्र की तीन बड़ी सौगातें प्रदेश को मिली हैं. इसके अतिरिक्त बिहार में 3 ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा भी की गई है. बिहार में अमृत भारत ट्रेन, वंदे भारत और इलेक्ट्रॉनिक बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला भी बहुत बड़ा निर्णय है.

Related Posts

पत्नी ने मजाक-मजाक में बनाई अश्लील रील, पति ने कर दी वायरल, अब पूरे देश में हो रही इसकी चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी की रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रही…

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *