दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

दिल्ली में किसकी सरकार: आ गया देश की राजधानी का एग्जिट पोल, बीजेपी या आप कौन बनेगा सरताज.?

उमाकांत त्रिपाठी।Delhi Election Exit Polls: दिल्ली विधानसभा चुनाव का पहला एग्जिट पोल सामने आ गया है। चाणक्य के पोल में देश की राजधानी में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 39-44 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं आप को 25-28 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। बात करें कांग्रेस की तो चाणक्य पोल ने कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

MATRIZE में भी बीजेपी की सरकार
MATRIZE के एग्जिट पोल में भी बीजेपी की दिल्ली फतह का अनुमान जताया जा रहा है। इसके मुताबिक दिल्ली में बीजेपी को 35-40 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं आप को AAP को 32-37 सीटों का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 0- 1 सीट मिल सकती है।

पोल डायरी में भी बीजेपी की विजय
पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी बीजेपी की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी को 42-50 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं AAP को 18-25 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को 0-2 सीट मिल सकती है।

70 सीटों पर हुआ मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज यानी बुधवार को राजधानी की सभी 70 सीटों पर मतदान हो चुका है। दिल्ली के 1.56 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए करीब 700 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। मतदान शाम 6 बजे तक चला। इसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

25 साल से बाहर है BJP
आम आदमी पार्टी (AAP) तीसरी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश में है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस भी दिल्ली की सत्ता पाने के लिए प्रयासरत हैं। BJP पिछले 25 साल से दिल्ली में सत्ता से बाहर है। वहीं, कांग्रेस AAP के उदय से पहले 15 साल तक सत्ता में रही, लेकिन पिछले दो चुनावों में वह एक भी सीट जीतने में नाकाम रही है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 881

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *