दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी का बिहार दौरा: परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, 24 कमांडो के 4 लेयर वाले सुरक्षा कवच में रहेंगे प्रधानमंत्री

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बिहार कौ दौरा करने वाले हैं। वो 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में रहेंगे। पीएम मोदी यहां किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में शामिल होंगे, यहां वो जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर भागलपुर में प्रशासन की तरफ से युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। हवाई अड्डा मैदान में सुरक्षा के नजरिए से भी पूरी तैयारी हो रही है।

परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर
पीएम की सुरक्षा एसपीजी के अंडर आती है। खबरों की मानें तो, भागलपुर में भी चार लेयर में एसपीजी के ये 24 कमांडो प्रधानमंत्री की सुरक्षा कवच के रूप में तैनात रहेंगे। ये कमांडो पूरी तरह ऑटोमेटिक असॉल्ट राइफल से लैस रहते हैं। ग्लॉक पिस्टल भी इन कमांडो के पास होता है। एडीजी स्तर के अधिकारी के पास इनकी कमान होती है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के अधिकारी पूरी तरह से सजग दिख रहे हैं। डीएम और एसएसपी समेत कई वरीय पदाधिकारियों ने खुद जाकर कार्यक्रम स्थल और रनवे का निरीक्षण किया है। पीएम के विमान लैंडिंग स्थल से लेकर सभास्थल तक कई लेयर में सुरक्षा व्यवस्था रहेगा।

पीएम के लिए बनेगा सुरक्षा कवच
पीएम मोदी के साथ दो कमांडो ब्रिफकेस जैसा सामान लेकर सुरक्षा घेरे में रहेंगे जिनके पास पोर्टेबल बुलेट प्रुफ शील्ड या पोर्टेबल फोल्डआउट बेलिस्टिक शील्ड रहता है। किसी भी तरह के हमले की स्थिति देखकर इसे खोला जा सकता है। एसपीजी के जवानों के साथ काफिले में दर्जन भर गाड़ियां भी चलती है। भागलपुर हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर जहां उतरेगा, उस हेलीपैड पर किसी भी अन्य नेता का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं करेगा। मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्रियों या बिहार के मंत्रियों के लिए उक्त रनवे से दूर हेलीपैड बनाए जाएंगे।

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *