न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

गृहमंत्री अमित शाह ने पढ़े सीएम धामी की तारीफ में कसीदे, पीठ भी थपथपाई, कहा- भरोसा कायम रखा

उमाकांत त्रिपाठी।छोटे से राज्य उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन कराने के बाद शीर्ष नेतृत्व के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कद भी बढ़ गया है। देश के सभी राज्यों के अलावा खिलाड़ियों की उत्तराखंड पर नजर थी। भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल कराना इतना आसान नहीं था लेकिन युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी और देहरादून के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को न केवल राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार करवाया बल्कि शीर्ष नेतृत्व को भरोसा देने में सफल रहे कि उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं है, इसे खेलभूमि भी बनाया जा सकता है। इसी आत्मविश्वास के चलते उत्तराखंड पहले आयोजन में ही पदकों का शतक बनाने में कामयाब रहा।

गृहमंत्री शाह ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की
राष्ट्रीय खेलों के समापन पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार पहुंचे गृहमंत्री शाह ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की। कहा कि- पदक तालिका में उत्तराखंड 25वें स्थान से सातवें स्थान पर पहुंच गया। कहा कि- 16 हजार खिलाड़ियों को छोटे राज्य में एकत्रित करना आसान काम नहीं था। राष्ट्रीय खेल की मेजबानी से उत्तराखंड की वाहवाही पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सीएम की इको फ्रेंडली प्रैक्टिसेज और इको फ्रैंडली खेल को धरातल पर उतारने के लिए भी तारीफ की। राजनीतिक गलियारों में देश के पीएम और गृहमंत्री को ऐसे आयोजनों में बुलाकर सीएम धामी ने न केवल अपना कुशल नेतृत्व दिखाया बल्कि देशभर में उत्तराखंड का डंका भी बजाया।

शुभारंभ के मौके पर प्रधानमंत्री  धामी की पीठ थपथपा गए थे
28 जनवरी को पीएम मोदी ने देहरादून में राष्ट्रीय खेल का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई थी। उन्होंने खेलों के साथ सीएम के यूसीसी लागू करने, शीतकालीन यात्रा पर पहल और प्लास्टिक मुक्त अभियान की तारीफ की।

 

संगठन से लेकर पार्टी पदाधिकारी, विधायकों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय खेल के समापन पर गृहमंत्री के आगमन पर हेलिपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक 88 विधायक, संगठन नेतृत्व, पदाधिकारी, दायित्वधारी मौजूद रहे। इनमें हेलिपैड पर 22, मंच आगमन में स्वागत करने वालों में 22, विदाई के समय 44 शामिल रहे। मंच के नीचे संगठन, जिलाध्यक्ष, विधायक समेत 60 गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 992

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *