धर्म -अध्यात्म

पीएम मोदी ने निकाली बागेश्वर बाबा की पर्ची, मंच से कर दी धीरेंद्र शास्त्री की शादी की बात, जानें क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया और कैंसर पर बात की। उन्होंने धार्मिक आस्था पर हमला करने वाले नेताओं की आलोचना की। इस दौरान उन्होंने संत-महात्माओं से आयुष्मान कार्ड बनवाने का भी आग्रह किया। उनके स्वागत में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उन्हें बालाजी की प्रतिमा और सनातन धर्म पर लिखी एक किताब भेंट की। पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी के दर्शन भी किए।

संबोधन में संतों से कही आयुष्मान बनवाने की बात-पीएम
पीएम मोदी ने उन नेताओं की आलोचना की जो धर्म का मजाक उड़ाते हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि- ऐसे लोग हमेशा से रहे हैं जो हिंदू आस्था से नफरत करते हैं। प्रधानमंत्री ने संतों और महात्माओं से आयुष्मान भारत योजना के तहत अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने का भी आग्रह किया ताकि जरूरत पड़ने पर वे इसका लाभ उठा सकें।

पीएम मोदी ने निकाल दी बाबा की पर्ची
भाषण के अंत में पीएम मोदी ने कहा,कि- आज मैं हनुमान दादा के चरणों में आया तो मुझे लगा कि धीरेंद्र शास्त्री अकेले पर्ची निकालेंगे या मैं भी निकाल पाऊंगा। मैंने आज पहली पर्ची निकाली। दरअसल पीएम मोदी पं धीरेंद्र शास्त्री की मां से जब मिले थे, तो उन्होंने कहा था कि- मैं पर्ची निकालने आया हूं। मुझे पता है आपके मन में क्या चल रहा है, आपके मन में है कि ‘ब्याह होना चाहिए।

पीएम मोदी को दिया बारात का न्यौता
जब मंच से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर इस किस्से को साझा कर रहे थे, तभी उन्होंने पीएम मोदी को अपनी बारात में आने का न्यौता भी दे डाला। इस न्यौते को पीएम मोदी ने अपने संबोधन में स्वीकार भी कर लिया।

Related Posts

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *