दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गृह मंत्रालय में बैठक: राजधानी की सुरक्षा को लेकर बना प्लान, गृहमंत्री अमित शाह ने दिए ये निर्देश

उमाकांत त्रिपाठी। दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गृह मंत्रालय में अहम बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राज्य गृहमंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा और गृह मंत्रालय के सीनियर अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में राजधानी की सुरक्षा को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक का मकसद दिल्ली पुलिस और नई सरकार के बीच समन्वय स्थापित करना और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना था। बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते अपराध और सुरक्षा खतरों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अमित शाह ने राजधानी की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना प्राथमिकता होनी चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार के सहयोग से राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की।

जम्मू-कश्मीर की कानून-व्यवस्था पर भी हुई थी चर्चा
इससे पहले 18 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की कानून-व्यवस्था को लेकर भी एक अहम बैठक की थी। इसमें जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मौजूद रहे। इस बैठक में “ट्रायल इन एब्सेंटिया” यानी गैर-मौजूद अभियुक्तों पर मुकदमा चलाने जैसे प्रावधानों को लागू करने और नए आपराधिक कानूनों को अप्रैल 2025 तक पूरी तरह लागू करने पर चर्चा हुई। गृह मंत्रालय ने नए आपराधिक कानूनों को लागू करने की दिशा में अहम फैसले लिए. इनमें तीन प्रमुख अधिनियम शामिल हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *