Uncategorized

3 मार्च को होगी वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे बैठक: पीएम मोदी होंगे शामिल, देशभर के NGO भी लेंगे हिस्सा

 

उमाकांत त्रिपाठी।3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के मौके पर पलामू के प्रोफेसर डीएस श्रीवास्तव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वन्य जीवों को लेकर होने वाली बैठक में भाग लेंगे. प्रोफेसर डीएस श्रीवास्तव बैठक में भाग लेने के लिए पलामू से रवाना हो गए हैं.आगामी सोमवार को गुजरात के गिर नेशनल पार्क में नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ की बैठक होने वाली है. नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं. गुजरात के गिर में होने वाले नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ की बैठक में देशभर के चार एनजीओ आमंत्रित किया गया है. जिसमें पलामू के नेचर कंजर्वेशन सोसाइटी भी शामिल है.

इस बैठक में गुजरात के शेरों के बारे में चर्चा होनी है

प्रोफेसर डीएस श्रीवास्तव नेचर कंजर्वेशन सोसाइटी के संस्थापक हैं. प्रोफेसर डीएस श्रीवास्तव 70 के दशक से वाइल्ड लाइफ के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं. प्रोफेसर डीएस श्रीवास्तव ने ईटीवी भारत को फोन पर बताया कि- गुजरात के गिर में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में वाइल्ड लाइफ को लेकर बैठक होने वाली है. इस बैठक में भाग लेने के लिए वे रवाना हो गए हैं. उन्होंने बताया कि इस बैठक में गुजरात के शेरों के बारे में चर्चा होनी है.पूरे भारत में गिर के इलाके में शेर पाए जाते है. शेर को गुजरात के गिर के बाहरी क्षेत्रों में भी प्रवास के संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी. उन्होंने बताया कि- इस बैठक में वाइल्ड लाइफ के प्रोटेक्शन को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा होगी और निर्णय लिये जाएंगे. उनके साथ तीन अलग-अलग एनजीओ को आमंत्रित किया गया है.

 

Related Posts

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ही बनें रहेंगे मुख्यमंत्री शिंदे समेत 16 विधायकों की सदस्यता रहेगी बरकरार।

उमाकांत त्रिपाठी। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। विधानसभा…

ये शादी है अनोखी: 6 सगे भाइयों ने 6 सगी बहनों से किया निकाह, जानें कहां से सामने आया ये अजीबोगरीब विवाह?

उमाकांत त्रिपाठी।पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हुई एक शादी के इन दिनों सोशल मीडिया…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *