न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

इधर आने का नहीं… अक्षरा सिंह के इस गाने को मिल गए 50 करोड़ व्यूज, जानें 2 घंटे में शूट होने वाले गाने में क्या खास.?

खबर इंडिया की।भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के गाने और फिल्में जबरदस्त होती हैं. गाने तो आते ही वायरल होने लगते हैं और सुपरहिट हो जाते हैं. लॉकडाउन के समय में अक्षरा सिंह ने एक गाना निकाला था जो कि उस वक्त यूट्यूब पर जमकर देखा गया था. इस गाने ने यूट्यूब से लेकर हर जगह धमाल मचा दिया था. गाने का नाम है ‘इधर आने का नहीं’. इसे अक्षरा सिंह ने खुद गाया था और परफॉर्मेंस भी खुद दी थी. हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि आखिर कैसे इस पर इतने ज्यादा व्यूज आ गए.हिंदी रश के साथ बातचीत में एक्ट्रेस से पूछा गया कि ‘इधर आने का नहीं’ गाने पर 50 करोड़ व्यूज मिले हैं और इससे उनके पास कितना पैसा आया होगा. इस गाने पर इतने व्यूज कैसे आए. क्या जो यूपी की पॉपुलेशन है, वो बहुत ज्यादा है इसलिए ये गाने कन्ज्यूम होते हैं, या फिर कोई और वजह है?

हर दिन आते थे 1 मिलियन व्यूज
इस सवाल पर अक्षरा सिंह कहती हैं,कि-इतने व्यूज कैसे आए वो तो मुझे भी नहीं पता. लेकिन लॉकडाउन के टाइम में मैंने एक गाना गाया. वो गाना मेरे खुद के नाम के एक छोटे से चैनल पर कैसे ग्रो करता है. हर दिन 1 मिलियन व्यूज आते थे. मुझे भी ये लग रहा था कि- ये कैसे हो गया. लेकिन जिस हिसाब से हमलोग मेहनत करते हैं, दिन-रात काम करते रहते हैं, उसके बाद तो खुशी नेक्स्ट लेवल थी. जब आपके पास काम न हो और तब आपका काम इस तरीके से चमके कि आप लोगों के दिलों में बस जाओ तो अच्छा लगता है.”

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *