उत्तर प्रदेशदिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी से हुई सीएम योगी की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार के बीच पीएम से मिलने पहुंचे, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रविवार, 9 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुलाकात की. सीएम योगी और पीएम मोदी के बीच महाकुंभ के समापन के बाद ये पहली औपचारिक मुलाकात है. इस मुलाकात के दौरान राज्य से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. जानकारी के अनुसार यूपी में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और सांगठनिक चुनाव और प्रदेश में होनी वाली नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई.

पीएम मोदी और सीएम योगी ने की बैठक
पीएम मोदी और सीएम योगी की बैठक में कुंभ के विभिन्न आयामों पर भी बातचीत हुई.इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की थी. सूत्रों की मानें तो नड्डा के साथ बैठक में भी इन्हीं मुद्दों पर चर्चा हुई थी.

बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह  को योगी कैबिनेट में  मिल सकती है जगह
यूपी में कैबिनेट विस्तार के संदर्भ में बात करें तो फिलहाल 6 मंत्रियों की जगह खाली है. इसको लेकर यूपी बीजेपी और हाईकमान के बीच मंथन जारी है. सूत्रों के अनुसार, यूपी बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है. इसके अलावा विभिन्न आयोगों में नेताओं के समायोजन को लेकर भी सांगठनिक वार्ता जारी है.

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पर भी होना है फैसला
कैबिनेट विस्तार के अलावा यूपी बीजेपी के अध्यक्ष के लिए भी नाम की घोषणा होनी है. कुछ नाम रेस में भी हैं. सूत्रों की मानें तो पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, बीएल वर्मा, धर्मपाल सिंह, स्वतंत्र देव सिंह के नाम इस रेस में है.इसके साथ ही यूपी में जिलाध्यक्षों की लिस्ट की बात करें तो बीते महीने फरवरी में बीजेपी नेता विनोद तावड़े लखनऊ आए थे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तावड़े ने जिलाध्यक्षों की सूची पर भी मंथन किया था. माना जा रहा है कि- जिलाध्यक्षों की सूची आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा. बीते दिनों पत्रकारों से बात करते हुए यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा था कि यूपी बीजेपी में सांगठनिक बदलाव जल्द ही होंगे. सभी मुद्दों पर पार्टी के भीतर चर्चा जारी है.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 798

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *