न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

पति जहीर के बिना होली मनाकर निशाने पर आई सोनाक्षी सिन्हा, पति के गायब होने की बताई ये वजह

खबर इंडिया की।पिछले साल जून में शादी के बंधन में बंधे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को अक्सर अपने अंतरधार्मिक विवाह को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। जब भी कपल को कोई ट्रोल करता तो एक्ट्रेस बड़ी समझदारी से सटीक जवाब देकर नफरत करने वालों को चुप करा देती हैं। अब, शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने शादी के बाद अपनी पहली होली 2025 की तस्वीरें पोस्ट की हैं साथ ही उन ट्रोल्स को भी चुप करा दिया है, जिन्होंने तस्वीरों में उनके पति जहीर इकबाल की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए थे। शादी के बाद एक्ट्रेस ने पहली होली अकेले ही मनाई है, जिसके बाद वह ट्रोलिंग का शिकार हो गई।

जानें-पति संग होली क्यों नहीं खेल पाई सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा ने अब मजाकिया अंदाज में नफरत करने वालों से रिलैक्स करने के लिए कहा, साथ ही यह भी बताया कि- उन्होंने शादी के बाद अपनी पहली होली पति जहीर इकबाल के बिना क्यों मनाई। सोनाक्षी सिन्हा ने खूबसूरत तस्वीरों की सीरीज पोस्ट की है, जिसमें उनके चेहरे और हाथ होली के रंगों से सने हुए दिखाई दे रहे हैं। इन प्यारी तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खुश लग रही हैं। अपने कैप्शन में उन्होंने प्रशंसकों को होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब देते हुए लिखा, ‘होली है!!! रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ!! हैप्पी होली मेरे दोस्तों, जटाधारा के शूट से।’ सोनाक्षी ने अपने कैप्शन में आगे लिखा, ‘कमेंट में थोड़ा आराम करो… @ iamzahero मुंबई में है और मैं शूट पर हूं इसलिए साथ में नहीं है… ठंडा पानी डालो सर पे।’

जानिए-सोनाक्षी सिन्हा का साउथ डेब्यू
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर जो होली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं, इनमें वे व्हाइट कलर का आउटफिट पहने दिख रही हैं। 23 जून, 2024 को मुंबई में एक निजी समारोह में जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी हुई थी। काम की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘जटाधारा’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। 8 मार्च को उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया, जिसमें वह एक उग्र,खतरनाक अवतार में दिखाई दीं। वेंकट कल्याण द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ सुधीर बाबू भी हैं।

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *