दिल्लीदुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

जब ट्रंप ने बदलवा दिया पीएम मोदी का रूट, शर्मिंदगी से बचने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने छुपाई ये चीज, अब खुद बताया

उमाकांत त्रिपाठी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शर्मिंदगी से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ छिपाना चाह रहे थे। ट्रंप ने अब इस बात का खुलासा खुद किया है। उन्होंने बताया है कि जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने आए तो वह कुछ चीजें उनसे छिपाना चाहते थे। ताकि भारत के सामने अमेरिका को शर्मिंदगी का सामना नहीं करना पड़े।

बदलवाया पीएम मोदी का रूट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह नहीं चाहते थे कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनसे मिलने आए अन्य वैश्विक नेताओं को वॉशिंगटन में संघीय भवनों के पास तंबू और दीवारों पर बनाए गए देखने को मिलें। इसलिए पीएम मोदी समेत अन्य वैश्विक नेता जो ट्रंप से मिलने गए, उन सभी का मार्ग अमेरिकी राष्ट्रपति ने परिवर्तित करवा दिया था। इसके अलावा तंबुओं और भित्ति चित्रों को ढंकवा दिया था। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की राजधानी की साफ-सफाई का आदेश दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (14 मार्च 2025) को न्याय मंत्रालय में ये बड़ा बयान दिया।

अब शुरू हुई सफाई
हम अपने शहर की सफाई कर रहे हैं. हम इस राजधानी की सफाई कर रहे हैं और हम अपराध नहीं होने देंगे, हम अपराध के पक्ष में खड़े नहीं होंगे, हम भित्तिचित्रों को हटाने जा रहे हैं, हमने पहले ही तंबू हटाने शुरू कर दिए हैं और हम प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि अब तक वॉशिंगटन के मेयर म्यूरियल बोसर ने राजधानी की सफाई की दिशा में अच्छा काम किया है।

 

 

 

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 916

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *