न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

क्या है ‘Eco-Friendly Stall’, पीएम मोदी के न्यू इंडिया मिशन से प्रेरित, जानें क्या है इसकी खासियत

उमाकांत त्रिपाठी।Eco-Friendly Stall: मेरठ के किला परीक्षितगढ़ ब्लॉक में खजूरी गांव में प्रधानमंत्री मोदी के न्यू इंडिया मिशन से प्रेरित होकर एक अनोखा पिकनिक स्पॉट बनाया गया है. यहां पर्यटकों के लिए खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था है. साथ ही, यहां एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है जहां पर्यटक यादगार तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं. लोकल 18 की टीम ने इस बारे में एडीओ पंचायत रामनरेश से खास बातचीत की.

इको फ्रेंडली है यह स्टॉल
एडीओ पंचायत रामनरेश जी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मिशन इंडिया से प्रेरणा लेकर मेरठ के मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल जी और जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव जी के निर्देशन में गांव में नए-नए विचारों पर काम हो रहा है. इसी सोच के साथ, खजूरी गांव के तालाब के किनारे एक सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल स्टॉल बनाई जा रही है, जिससे गांव का विकास तो होगा ही, साथ ही कुछ नया व्यवसाय भी शुरू हो सकेगा. इस स्टॉल को बनाने में लगभग 10 लाख रुपए खर्च होंगे. उन्होंने बताया कि- 90% काम पूरा हो चुका है और बाकी काम जल्द ही पूरा करके इसका उद्घाटन किया जाएगा.

शानदार तरीके से किया गया है डिजाइन
नौजवानों में पर्यावरण के अनुकूल स्टॉल का बहुत चाव देखा जा रहा है. पंचायत सचिव विक्रांत त्यागी के मुताबिक, यहां पर्यटकों को चाय से लेकर खाने-पीने की हर तरह की चीजें मिलेंगी. उन्होंने बताया कि- जैसे कुंभ मेले में चाय भी खास कप में मिलती थी, वैसे ही इन स्टॉल पर भी होगा. यहां चाय पीने के बाद आप कप भी खा सकेंगे. उन्होंने बताया कि किला परीक्षितगढ़ जाने से 4 किलोमीटर पहले खजूरी गांव के तालाब किनारे ये स्टॉल बनाया गया है.

कलयुग का गवाह है किला परीक्षितगढ़
कहा जाता है कि कलयुग की शुरुआत किला परीक्षितगढ़ से हुई थी. माना जाता है कि- राजा परीक्षित को यहीं बने श्री श्रृंगी आश्रम से कलयुग का श्राप मिला था. यहां आपको कई धार्मिक स्थल मिलेंगे. कहा जाता है कि- भगवान श्री कृष्ण भी इन जगहों पर आये थे. यह पूरा इलाका महाभारत काल से जुड़ा हुआ है. यहां आज भी कई ऐसी सुरंगे हैं जो रहस्य से भरी हैं. देश-विदेश से लोग इन ऐतिहासिक रहस्यों को जानने के लिए यहां आते हैं.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *