न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री का जन्मदिन आज: पीएम मोदी ने दी सीआर पाटिल को बधाई, कहा- स्वस्थ जीवन जिएं

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और गुजरात के अध्यक्ष सीआर पाटिल का आज जन्मदिन  है. पीएम मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि- मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे स्वस्थ जीवन जिएं. उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कि-केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे जल संसाधनों का सही इस्तेमाल सुनिश्चित कराने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं, ताकि ‘जीवन को आसान’ बनाया जा सके और हमारा हर घर जल का सपना साकार हो सके. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जिएं.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी सीआर पाटिल को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, कि-बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में गुजरात में बीजेपी का एक मजबूत नेटवर्क तैयार हो चुका है और बीजेपी कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ जनसेवा में पूरी तरह समर्पित हैं. पीएम मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के रूप में तथा आपके नेतृत्व में “कैच द रेन” अभियान के तहत पूरे देश में जल संरक्षण का अभूतपूर्व कार्य किया गया है. मैं ईश्वर से आपके दीर्घायु, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करता हूं.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, कि-केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी सीआर पाटिल को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. घर-घर तक स्वच्छ और निर्मल जल पहुंचाने में आपके प्रयास सराहनीय हैं. ईश्वर से आपके आरोग्यमयी, सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं.

Related Posts

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *