न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

गृहमंत्री से हुई झारखंड के राज्यपाल की मुलाकात: दिल्ली में अमित शाह से मिलने पहुंचे संतोष गंगवार, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। राज्य की विकास योजनाओं और वर्तमान विधि-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की।राज्यपाल ने इस अवसर पर राज भवन, रांची द्वारा प्रकाशित ‘राज भवन पत्रिका’ की प्रति केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री को भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 की अवधि में राज भवन, झारखंड की विभिन्न गतिविधियों, महत्वपूर्ण आयोजनों और पहलों का संकलन है। इसके प्रधान संपादक राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी हैं।

राज्यपाल न केवल जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं, बल्कि- उनके समाधान के लिए ठोस पहल करने हेतु निरंतर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने राजभवन को आम जनमानस से जोड़ने हेतु कई सार्थक पहल किये हैं। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, संवाद और सहभागिता की स्पष्ट झलक मिलती है। वे राज्य के समग्र विकास हेतु विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों से नियमित सुझाव लेते हैं, जिससे सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

 

इस अंक में राज्यपाल महोदय द्वारा नागरिकों से संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति जागरुकता बढ़ाने और जनकल्याण को साकार करने से संबंधित गतिविधियों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों और विद्यालयों का भ्रमण कर शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया तथा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। वे उच्च शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। वे अन्य राज्यों से आने वाले आगंतुकों को झारखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने और जनजातीय समाज के उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु विशेष पहल करने में अग्रसर रहते हैं। यह पत्रिका राज्यपाल की गतिशील कार्यशैली और झारखंड के सतत विकास की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता का दर्पण है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *