दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

राम मनोहर लोहिया की जयंती आज: पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- वो सामाजिक न्याय के प्रतीक थे

उमाकांत त्रिपाठी।नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने वंचितों को सशक्त बनाने और एक मजबूत भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए लोहिया के समर्पण पर प्रकाश डाला।

वंचितों को सशक्त बनाने को समर्पित
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि- डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वह एक दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन वंचितों को सशक्त बनाने और एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने भी लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें भारत के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास में महान व्यक्तित्वों में से एक बताया।

 

डॉ.राम मनोहर लोहिया सिद्धांतों और मूल्यों वाले राजनेता-शाह
शाह ने ट्वीट में लिखा, डॉ. राम मनोहर लोहिया जी भारत के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास के उन महान व्यक्तित्वों में से एक थे, जो जीवन भर देशभक्ति के अपने सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति समर्पित रहे। महिला शिक्षा, सामाजिक समानता और राजनीतिक शुचिता पर आधारित लोहिया जी के विचार सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। मैं डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Related Posts

1 of 829

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *