न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

धामी सरकार के तीन साल: पीएम मोदी ने की उत्तराखंड सीएम की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल की तारीफ की है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड सरकार को भेजे पत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कर्मठ व ऊर्जावान बताया।

उन्होंने धामी के नेतृत्व में सरकार के सफल तीन साल पूरे होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सेवा, सुशासन और विकास के इन तीन वर्षों को उत्तराखंड के उत्थान में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

इस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। पत्र में बकौल प्रधानमंत्री मोदी-मुझे अत्यंत खुशी है कि अपनी विरासत पर गर्व के भाव के साथ आगे बढ़ता हुआ उत्तराखंड विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। 25 वर्ष पूर्व जिस विकास और पहचान की स्थापना को उत्तराखंड का गठन हुआ था, आज राज्य तेजी से उस दिशा में अग्रसर है।इसके लिए ठोस कार्ययोजना के साथ शिक्षा,स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, परिवहन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निरंतर सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। मोदी ने कहा-उत्तराखंड अपने आप में असीम संभावनाएं समेटे हुए है। यहां की पराक्रमी-परिश्रमी जनता में सामर्थ्य है कि वे राज्य को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाएं।

 

मुझे पूरा विश्वास है कि- जनशक्ति से यह दशक उत्तराखंड का होगा, जिसमें विकास के नए कीर्तिमान गढ़े जाएंगे। आजादी के अमृतकाल में उत्तराखंड विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए प्रदेशवासियों की ओर से आभार। हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। आपके शब्द हमें जनसेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 849

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *