धर्म -अध्यात्म

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर सभी देशवासियों को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईस्टर पर लोगों को बधाई देते हुए रविवार को कामना की कि यह पवित्र अवसर सभी को आशा, नवीनीकरण और करुणा की प्रेरणा दे।
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,कि- सभी को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह ईस्टर विशेष है, क्योंकि दुनिया भर में ‘जुबली वर्ष’ को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, कि- यह पवित्र अवसर प्रत्येक व्यक्ति में आशा, नवीनीकरण और करुणा की प्रेरणा दे। चारों ओर आनंद और सद्भाव हो।‘जुबली वर्ष’ 25 वर्षों की अवधि है जिसे पोप द्वारा अनुग्रह, क्षमा और आध्यात्मिक नवीनीकरण के विशेष समय के रूप में घोषित किया जाता है।गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था लेकिन रविवार के दिन वह फिर से जीवित हो गए थे। इस दिन को ईस्टर के नाम से जाना जाता है।

Related Posts

महाकुंभ 2025 का आगाज: आस्था और सद्भाव के उत्सव पर क्या बोले पीएम मोदी, कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज में भारी संख्या में…

छठ पूजा का समापन: पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, ये प्रार्थना भी की

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चार दिवसीय छठ पूजा के…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *