न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी करेंगे कानपूर का दौरा,इस दौरे के दौरान वे घाटमपुर और पनकी पावर प्लांट सहित महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण करेंगे;

उमाकांत त्रिपाठी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 अप्रैल रविवार को कानपुर के घाटमपुर और पनकी पावर प्लांट का दौरा करेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले होगा।वह कानपुर में चल रही 19,728 करोड़ रुपये की 225 विकास परियोजनाओं की तैयारियों का जायजा भी लेंगे। सीएम योगी इस दौरे में घाटमपुर नेवेली पावर प्लांट, पनकी पावर प्लांट और कानपुर मेट्रो का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा स्थल की भी समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरे में 19,728 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई 225 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। ये परियोजनाएं कानपुर के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

घाटमपुर के यमुना तट पर स्थित नेयवली पावर प्लांट में 660-660 मेगावाट की तीन यूनिट से बिजली का उत्पादन होगा। पहली यूनिट 13 दिसंबर 2024 को शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी के आगमन पर इसका विधिवत उद्घाटन होने की संभावना है।

सीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय है। शुक्रवार को घाटमपुर और पनकी पावर प्लांट पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसीपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसीपी रंजीत कुमार ने पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना बनाई है।

घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम अभी तक नहीं आया है। फिर भी उनके संभावित दौरे को देखते हुए सभी तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले गुरुवार को एसडीएम और डीसीपी ने भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 879

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *