क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

IPL 2025:वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर क्यों जड़ा छक्का?जानिए- बचपन के कोच ने क्या बताई असली वजह

खबर इंडिया की।14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में डेब्यू करके पूरे क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ यादगार डेब्यू किया. वह आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने. ये डेब्यू मैच वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से यादगार बना दिया. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और हर किसी को हैरान कर दिया. वह आईपीएल इतिहास के सिर्फ 10वें ऐसे खिलाड़ी भी बने, जिसने डेब्यू मैच में पहली बॉल पर छक्का मारा. आखिर वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर छक्का क्यों जड़ा, ये एक बड़ा सवाल है. एक निजी चेनल से बातचीत में उनके कोच मनीष ओझा ने ने इसके पीछे की बड़ी वजह बताई.

जानें-वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर क्यों जड़ा छक्का?
आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. ऐसे में इस मंच पर करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है. ऐसे में 14 साल के खिलाड़ी के लिए ऐसी आक्रामक शुरुआत करना उसके माइंडसेट को दर्शाता है. वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के गेंदबाज शार्दूल ठाकुर के खिलाफ छक्का जड़कर शुरुआत की. उनके कोच मनीष ओझा ने TV9 ने बात करते हुए कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी का माइंडसेट बचपन से क्लियर है. उसका इंटेंट कल के मैच में सभी ने देखा, उसे खुद को टी20 क्रिकेट के हिसाब के तैयार किया है. एकेडमी में जब ओपन नेट सेशन होते थे तो वैभव सिर्फ बड़े शॉट ही खेलता था. एक बार जब 30 ओवर का सेशन खत्म हुआ तो मैंने उससे पूछा कि तुम सिंगल-डबल क्यों नहीं लेते हो. तो उसने कहा था कि जब में चौथे-छक्के मार सकता हूं तो सिंगल क्यों लूं.

मैच से पहले कोच-वैभव के बीच क्या बातचीत हुई?
मनीष ओझा ने बताया,कि- लडेब्यू से एक एक दिन पहले बात हुई थी और यही कहा था कि कोई दबाव नहीं लेना है, जो आता है वही खेलना है. जैसा गेम है और जैसी तैयारी है, उसे ही मैदान पर उतारना है. इतना बड़ा प्लेटफॉर्म है तो ये नहीं सोचना कि हजारों लोग देख रहे हैं और बड़े प्लेयर भी हैं. यही सोचना है कि हर खिलाड़ी गेंद ही डालेगा और उस पर अपने बैट स्विंग का ध्यान रखना है. यही बोला कि अच्छा खेलना है और लंबा खेलना है और आईपीएल के ऑल टाइम ग्रेट में नाम बनाना है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 784

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *