दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पहलगाम आतंकी हमला: गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा

उमाकांत त्रिपाठी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में सेना और इंटेलिजेंस के बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि इस हमले के बाद की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा सके। अमित शाह कश्मीर भी जाएंगे।

अपराधियों पर होगा सख्त एक्शन- शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के सदस्यों के साथ है। इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे।

एक पर्यटक की हुई मौत
पहलगाम के बैसराणा इलाके में आतंकवादियों ने पर्यटकों के समूह को निशाना बनाया है। इस हमले में अब तक 12 पर्यटकों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं, एक पर्यटक की मौत भी हो गई है। घायलों को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया है। आतंकवादियों ने करीब 3 से 5 मिनट तक गोलीबारी की और फिर वहां से भाग निकले।

आतंकियों के खिलाफ शुरू हुआ ऑपरेशन
भारतीय सेना विक्टर फोर्स और स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं। सेना के अधिकारी भी अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सेना के 15 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचे हैं। भारतीय सेना की विक्टर फोर्स के जवान आतंकवादियों की तलाश के लिए घाटी के शीर्ष पर पहुंच गए हैं। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू हो गया है।

धर्म पूछकर मारी गोली
इस आतंकी हमले की चश्मदीद एक महिला पर्यटक ने बताया कि आतंकियों ने पहले लोगों से उनका नाम और धर्म पूछा और उसके बाद उन्हें गोली मारी। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एक महिला ने पीसीआर को फोन किया, उसने बताया कि 6-7 सैलानियों को गोली लगी है। उसने बताया कि एक आतंकी ने गोली चलाई। आतंकियों ने मजहब पूछकर शख्स को गोली मारी। पत्नी के हाथ में चूड़ा देखा, फिर मजहब पूछकर पति को गोली मार दी गई है।

 

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 797

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *