दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

अमित शाह ने कैसे पाया दवाओं और इंसुलिन से छुटकारा, गृहमंत्री ने बताया डायबिटीज पर काबू पाने का तरीका

उमाकांत त्रिपाठी। अमित शाह ने बताया डायबिटीज पर काबू पाने का तरीका, बोले – 4 साल में दवाओं और इंसुलिन से ऐसे पाया छुटकाराAmit Shah Diabetes Control Story: अमित शाह की यह कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं. सही डाइट, व्यायाम और अनुशासन से हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं.

उन्होंने कार्यक्रम में कहा, “कि मैं युवाओं को कहना चाहूंगा कि अपने शरीर के लिए 2 घंटा और दिमाग के लिए कम से कम 6 घंटे की नींद रिजर्व कीजिए. मैं साढ़े 4 साल में लगभग सभी इंसुलिन और एलोपैथिक दवाओं से मुक्त होकर आपके सामने खड़ा हूं.”

हेल्थ को लेकर क्या बोले अमित शाह.?
हाल ही में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ल्ड लिवर डे के मौके पर लिवर एवं पित्त विज्ञान संस्थान (ILBS) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अपने स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने दवाओं और इंसुलिन से छुटकारा पाया. उनकी यह कहानी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि उन लोगों के लिए भी एक मार्गदर्शन है जो अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं. वर्ल्ड लिवर डे पर अमित शाह ने एक प्रेरणादायी बयान दिया. उन्होंने बताया कैसे- बीते 5 सालों से डायबिटिक होने के बावजूद वो दवाएं और इंसुलिन नहीं लेते हैं. “मई 2020 से लेकर आज तक मैंने अपने जीवन में बहुत बड़ा बदलाव किया. अच्छी नींद, पानी, डाइट और रेगुलर व्यायाम ने मुझे बहुत कुछ दिया है.”

ऐसे हुआ शाह की सेहत में सुधार
अमित शाह ने बताया कि उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव किए, जिससे उनकी सेहत में सुधार हुआ. उन्होंने नियमित रूप से व्यायाम करना शुरू किया और अपने खानपान पर विशेष ध्यान दिया. अमित शाह ने बताया कि इन बदलावों के कारण उनका ब्लड शुगर लेवल सामान्य हो गया और उन्हें इंसुलिन और अन्य दवाओं की जरूरत नहीं रही। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया आसान नहीं थी, लेकिन दृढ़ निश्चय और अनुशासन से उन्होंने इसे संभव बनाया.

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *