न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

मधुबनी में दिखा पीएम मोदी-बीजेपी का जबरा फैन, पूरे शरीर को पार्टी चिन्ह से रंगवाया, साथ में लिखी ये चीज

उमाकांत त्रिपाठी। गुरुवार को मिथिला की पावन धरती विदेश्र्वर स्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला है. सभा में जहां लाखों की भीड़ उमड़ी थी, वहीं कुछ ऐसे भी लोग मौजूद थे, जिन्होंने अपनी दीवानगी से सबका ध्यान खींच लिया. यहां पीएम के फैन ने लोगों का दिल जीत लिया.

पीएम मोदी की ऐसी दीवानगी है कि मधुबनी में ऐसे ही एक शख्स पूरी तरह से कला (आर्ट) के माध्यम से अपने शरीर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रंगों में रंग रखा है. उन्होंने पूरे शरीर पर भाजपा का चुनाव चिन्ह, प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर और ‘मोदी-मोदी’ के नारे पेंट करवा रखे हैं. उनकी यह अनोखी प्रस्तुति न सिर्फ़ सभा में आकर्षण का केंद्र बनी रही, बल्कि चर्चा होने लगी.

मधुबनी में पीएम मोदी के आगमन में लाखों के भीड़ में दो लोगों का अंदाज विशेष है. इस विशेष अंदाज़ ने यह दिखा दिया कि- प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के प्रति लोगों में कितनी गहरी आस्था और उत्साह है. सभा के दौरान लगातार ‘मोदी-मोदी’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा. लेकिन 2 लोगों ने पूरे शरीर पर भाजपा का चिन्ह कमल और नाम ही पेंट करा लिया है. इस तरह की दीवानगी और जनसमर्थन ने साबित कर दिया कि मिथिला की धरती पर भाजपा के बड़ी संख्या में फैन हैं.

मिथिला की पावन धरती विदेश्र्वर स्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान एक अलग ही चीज देखने को मिल रही है. बता दें कि यहां आज के मुख्य कार्यक्रम में नमो भारत रैपिड ट्रेन और मोदी के नाम बीजेपी का चुनाव चिन्ह पूरे शरीर पर काला पेंट करके व्यक्ति पहुंचा हुआ है. मन से मोदी, दिल से कमल भगवा तौलिया लिए कार्यक्रम में पहुंचे.

आज पीएम मधुबनी दौरे में दो शख्स पूरी तरह से कला (आर्ट) के माध्यम से अपने शरीर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रंगों में रंग रखा है. जहां लोग इसके साथ फोटो वीडियो ले रहे, क्योंकि उन्होंने पूरे शरीर पर भाजपा का चुनाव चिन्ह, प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर और ‘मोदी-मोदी’ के नारे पेंट करवा रखे हैं. उनकी यह अनोखी प्रस्तुति न सिर्फ़ सभा में आकर्षण का केंद्र बनी रही, बल्कि मोदी समर्थकों में जोश और उत्साह भी भर दिया है.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *