दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

भारत पाकिस्तान में तनाव के बीच राहुल गांधी ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, कर दी ये बड़ी मांग

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा हैउ। इस पत्र में राहुल गांधी ने अनुरोध किया है कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जाए। पत्र में कहा गया है, “इस महत्वपूर्ण समय में भारत को यह दिखाना चाहिए कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट हैं।इस नाजुक समय में भारत को यह दिखाना होगा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट रहेंगे। विपक्ष का मानना ​​है कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए, जहां जनता के प्रतिनिधि अपनी एकता और दृढ़ संकल्प दिखा सकें। हम अनुरोध करते हैं कि ऐसा विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जाए।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने की विशेष सत्र की मांग
राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करने हेतु संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र यथाशीघ्र बुलाया जाए।

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *