दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पहलगाम अटैक का असर, रूस नहीं जाएंगे पीएम मोदी, रद्द हुआ दौरा, पुतिन के साथ विक्ट्री परेड में होने वाले थे शामिल

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम नरेंद्र मोदी का रूस दौरा स्थगित हो गया है। वह रूस में विक्ट्री डे परेड में भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शामिल होने वाले थे, लेकिन अब उनके कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। माना जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तान से उपजे तनाव के चलते दौरे को रद्द करने का फैसला हुआ है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी 9 मई को मॉस्को में होने वाली विक्ट्री डे परेड में शामिल होने वाले थे। इसे लेकर दोनों देशों में उत्साह था, लेकिन कुछ दिन पहले ही इसे स्थगित करने की जानकारी आई है। पीएम नरेंद्र मोदी के स्थान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सोवियत संघ की नाजीवादी जर्मनी पर दूसरे विश्व युद्ध में जीत की वर्षगांठ पर विक्ट्री डे परेड का आय़ोजन होता है। इस मौके पर रूस की सेना राजधानी मॉस्को में अपनी ताकत का प्रदर्शन भी करती है। यह भारत की रिपब्लिक डे परेड की तरह होता है। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा रूस ने कई अन्य नेताओं को भी इस मौके पर आमंत्रित किया था। इनमें से एक शी जिनपिंग हैं, जो इतिहास में रूस की तरह ही साम्यवादी मुल्क रहा है। जानकारी मिली है कि शी जिनपिंग भी रूस जाएंगे और विक्ट्री डे परेड में हिस्सा लेंगे।

रूस की विक्ट्री परेड में शी जिनपिंग होंगे शामिल
पीएम नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2024 में भी रूस का दौरान किया था। उन्होंने लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद यह दौरा किया था। इस दौरान पुतिन और नरेंद्र मोदी के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। विक्ट्री डे परेड का मौका रूस के लिए हमेशा ही खास रहा है, लेकिन इस बार दूसरे विश्व युद्ध की जीत को 80 साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए जश्न भी बड़ा है और कई मित्र देशों के नेताओं को रूस ने आमंत्रित किया है। भारत सरकार की ओर से फिलहाल दौरे को रद्द करने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह तो साफ है कि रिश्ते खराब होने के चलते विजिट को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *