दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने क्या बताया, जानिए अब क्या होगा.?

उमाकांत त्रिपाठी।India Pakistan War MEA Defence Ministry Briefing: आज ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रेस ब्रीफिंग हुई. इसमें बड़ा ऐलान किया गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की घोषणा की गई है. 12 मई को 12 बजे दोनों DGMO की बातचीत होगी. 15:30 बजे पाक DGMO का फोन आया और दोनों पक्ष आज शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर दिए गए हैं.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ऐलान करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम हो गया है. आज शाम 5 बजे से लागू हो चुका है. पाकिस्तान के DGMO ने आज भारतीय DGMO से फोनककर बात की. अब 12 तारीख को 12 बजे दोनों DGMO की बातचीत होगी.

विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का मामला सीधे दोनों देशों के बीच सुलझा लिया गया है. पाक DGMO ने आज दोपहर फोन पर बातचीत की. इसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी. विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है.

भारत-पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर दी सहमति: ट्रंप
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान के बीच “पूर्ण और तत्काल युद्धविराम” पर सहमति बन गई है.

ट्रंप ने एक आधिकारिक बयान में कहा
एक लंबी रात की बातचीत के बाद, जो अमेरिका की मध्यस्थता में हुई, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की है. दोनों देशों को सामान्य समझ और बुद्धिमत्ता के उपयोग के लिए बधाई. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!”

 

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *