दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे, जनसभा को भी करेंगे संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार राजस्थान आएंगे पीएम मोदी

उमकांत त्रिपाठी। भारतीय सेना की ओर आतंकवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई को बीकानेर आएंगे। वे यहां देशनोक में अमृत भारत योजना के तहत देशभर में निर्मित रेलवे स्टेशनों का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे आमजन को भी संबोधित करेंगे।

उनके साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी शामिल होंगे। इससे पहले 17 मई को केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित प्रदेश और केन्द्र सरकार के मंत्री बीकानेर आएंगे। इस दौरान कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

करणी माता मंदिर के करेंगे दर्शन
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकेनेर में स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन करने जाने वाले हैं। पीएम मोदी आगामी 22 मई को करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

तैयारी में जुटी राजस्थानी सरकार
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इसके संकेत मिलने के साथ ही गुरुवार को जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बीकानेर मंडल में डबवाली और गोगामेडी दो हाइटेक रेलवे स्टेशन तैयार हो चुके हैं। बीकानेर के लालगढ़ स्टेशन का भी काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। जोधपुर मंडल में देशनोक रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। योजना के तहत बीकानेर मंडल के 22 स्टेशनों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।

Related Posts

1 of 845

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *