न्यूज़भारतहेडलाइंस

रवनीत सिंह बिट्टू ने की पीएम मोदी से मुलाकात, केंद्रीय राज्यमंत्री ने दी भारत-पाक युद्ध में जीत की दी बधाई, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में जीत की बधाई दी। इस बारे में खुद केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तस्वीरें शेयर की हैं और कहा- श्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पाकिस्तान पर हमारी जीत के लिए बधाई देता हूं।

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने प्रधानमंत्री को तोहफे में दो किताबें भी दीं। पाकिस्तान पर भारत की हालिया जीत पर अपनी खुशी साझा की और कठिन परिस्थितियों को शालीनता और दृढ़ संकल्प के साथ संभालने में उनके अनुकरणीय नेतृत्व की प्रशंसा की। पंजाब के विकास के लिए प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की। बिट्टू ने कहा- पंजाब के विकास और तरक्की के लिए प्रधानमंत्री से कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने प्रधानमंत्री मोदी को पंजाब में वर्तमान धार्मिक और राजनीतिक माहौल से अवगत करवाया और आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान मंत्री बिट्टू ने प्रधानमंत्री मोदी को दो पुस्तकें भेंट कीं। जिसमें गुरु नानक ब्लेसिंग्स ट्रायल और द गोल्डन टैंपल (गुरु नानक ब्लेस्ड ट्रायल एंड द गोल्डन टेंपल) शामिल हैं। दोनों ही सिख धर्म के सार और गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का प्रतीक हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 905

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *