न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

कौन हैं ज्योति मल्होत्रा, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हुई गिरफ्तार, ट्रैवल के लिए गई थी दुश्मन मुल्क

खबर इंडिया की। एक चर्चित ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को देश विरोधी गतिविधियों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह ‘ट्रैवल विद जो’ नामक यूट्यूब चैनल चलाती हैं।

ज्योति ने 2023 में पाकिस्तान की यात्रा की थी और वहां की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट्स से उसके संबंध बने। वह एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए इन एजेंट्स के साथ संपर्क में रही और पाकिस्तान की सकारात्मक छवि पेश करने के साथ-साथ संवेदनशील जानकारियां भी शेयर कीं।

ज्योति उन छह लोगों में शामिल है, जिन्हें खुफिया एजेंसियों की सूचना के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि ज्योति ने भारतीय जगहों से संबंधित संवेदनशील जानकारी शेयर की और दिल्ली में रहने के दौरान पीएचसी हैंडलर दानिश के संपर्क में रही।

एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को जासूसी में शामिल होने के लिए 13 मई 2025 को भारत सरकार ने अवांछित व्यक्ति घोषित किया और उसे देश छोड़ने का आदेश दिया गया। ज्योति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह मामला एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें पंजाब और हरियाणा के कई जिलों के लोग शामिल हैं। ये लोग पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों और पीएचसी कर्मचारियों के लिए एजेंट या वित्तीय माध्यम के रूप में काम करते पाए गए।

 

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *