दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी का एमपी दौरा: 31 मई को भोपाल आएंगे पीएम मोदी, महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जन्मजयंती पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को राजधानी भोपाल आएंगे। इस दौरान वे महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा।

शुरू हुई कार्यक्रम की तैयारियां
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक ली। इस बैठक में मंत्रियों और अफसरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई योजनाओं और महिलाओं के जीवन में आए बदलावों की झलक देखने को मिलेगी।

इंदौर मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम मोदी इंदौर मेट्रो को वर्चुअली हरी झंडी दिखा सकते हैं। इंदौर में मेट्रो के कॉमर्शियल रन की तारीख अभी तय नहीं हुई है। बीजेपी ने अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती के मौके पर एक अभियान शुरू करने का फैसला किया है। यह अभियान 21 से 31 मई के बीच चलेगा। इस दौरान बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता अहिल्याबाई के जीवन मूल्य और वीरता के बारे में जनता के बीच जाकर चर्चा करेंगे।

ये है अभियान का मकसद
इस अभियान का उद्देश्य महारानी अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादाई जीवन को समाज के सामने लाना है। बीजेपी उनके सुशासन की विरासत का प्रचार करेगी और धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए किए गए कामों को समाज के बीच पहुंचाएगी।

Related Posts

1 of 848

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *