दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

जो बाइडेन को घातक कैंसर, पीएम मोदी हुए चिंतित, ट्वीट कर बोले- जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं

उमाकांत त्रिपाठी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को घातक स्तर का कैंसर हुआ है। जो बाइडेन के कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बाइडन ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित हैं। जो बाइडेन 82 साल के हैं और उन्हें मूत्राशय संबंधी परेशानी हो रही थी। इसके बाद की गई जांच में उनके प्रोस्टेट में एक गांठ पाया गया है। इसके बाद शुक्रवार को उनके प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। दुनियाभर के नेता जो बाइडेन के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसी क्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जो बाइडेन के लिए X पर संदेश साझा किया है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी सामने आने के बाद पीएम मोदी ने उनके लिए ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने कहा- “जो बाइडेन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर काफी चिंतित हूं। हम उनके शीघ्र और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमारी संवेदनाएँ डॉ. जिल बाइडेन (जो बाइडेन की पत्नी) और उनके परिवार के साथ हैं।”

जो बाइडेन की हालत खराब
जो बाइडेन की स्वास्थ्य रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कैंसर की कोशिकाएं उनकी हड्डियों तक फैल गई है। बाइडेन के कार्यालय के मुताबिक, ये बीमारी का अधिक गंभीर रूप है। प्रोस्टेट कैंसर को ‘ग्लीसन स्कोर’ में मापा जाता है। इसे 1 से 10 के पैमाने पर रखा जाता है। ग्लीसन स्कोर इस बात को मापता है कि कैंसरग्रस्त कोशिकाएँ सामान्य कोशिकाओं की तुलना में कैसी दिखती हैं। जो बाइडेन का स्कोर 9 मिला है

ट्रंप ने भी भेजा संदेश
जो बाइडेन को कैंसर होने की जानकारी सामने आने के बाद कई नेताओं ने उनके लिए संदेश भेजे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- “जो बाइडेन को कैंसर की खबर से दुख हुआ है और हम जो के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।” कमला हैरिस ने लिखा- “जो को इस समय अपने परिवार के प्रार्थनाओं में रख रही हूं। जो एक योद्धा हैं और मुझे पता है कि वह इस चुनौती का सामना ताकत और आशा से करेंगे।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 808

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *