खबर इंडिया की। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिरासत में ले लिया है। ज्योति पर आरोप है कि वह कश्मीर और बॉर्डर एरिया में जाकर वीडियो बनाती थी और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी।
ज्योति के खिलाफ मिले सबूत
ज्योति के खिलाफ कई सबूत मिले हैं, जिनमें उसके कश्मीर और पाकिस्तान में बनाए गए वीडियो शामिल हैं। वह पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को कोसती भी पाई गई थी। जांच में पता चला है कि ज्योति दो बार कश्मीर गई थी और उसने बॉर्डर एरिया में वीडियो शूट किए थे।ज्योति ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट हुए वीडियो में कश्मीर, पाकिस्तान, चीन, भूटान और नेपाल की यात्रा की जानकारी दी थी। उसने राजस्थान के थार में बॉर्डर पर बसे गांव में वीडियो शूट किया था और लोगों से पूछा था कि पाकिस्तान में उनके कौन से रिश्तेदार रहते हैं।
टेरर लिंक पर होगी पूछताछ
अब ज्योति से NIA टेरर लिंक को लेकर पूछताछ कर रही है। जम्मू इंटेलिजेंस भी यूट्यूबर से पूछताछ करेगी। ज्योति के इंस्टाग्राम अकाउंट को बैन कर दिया गया है और उसके घर से कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। ज्योति ने पिछले साल 2024 में पाकिस्तान की यात्रा की थी। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान के वीडियो शेयर किए थे और लाहौर में पुलिस के साथ चाय पीने का वीडियो भी बनाया था।














