न्यूज़भारतराजस्थानहेडलाइंस

मोदी की नस में खून नहीं, गर्म सिंदूर दौड़ रहा है… पीएम मोदी की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, सुनिए क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार राजस्थान पहुंचे। उन्होंने यहां बीकानेर के पलाना में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय किए। पहला, भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा। समय हमारी सेनाएं तय करेगी, तरीका भी हमारी सेना तय करेगी और शर्तें भी हमारी होंगी। दूसरा, एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है। तीसरा, हम आतंक के आकाओं और आतंक के सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे। उन्हें एक ही मानेंगे।

मेरी नस में दौड़ रहा गर्म सिंदूर
पाकिस्तान भारत से कभी सीधी लड़ाई नहीं जीत सकता। इसलिए आतंकवाद को भारत के खिलाफ हथियार बनाया है। पाकिस्तान एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है।

पाक को चुकानी होगी कीमत
भारत ने साफ कर दिया है कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह कीमत पाकिस्तान की सेना और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी। पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर। भारतीयों के खून से खेलना पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा, ये भारत का संकल्प है। दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती है।

आईसीयू में पाक का एयरबेस
मैं बीकानेर के नाल एयरबेस पर उतरा। पाकिस्तान ने इसे भी निशाना बनाने की कोशिश की थी। वो इस एयरबेस को रत्तीभर नुकसान नहीं पहुंचा पाया। यहां से कुछ दूरी पर पाकिस्तान का रहीमयार खान एयरबेस है। वह ICU में पड़ा है। विकसित भारत के लिए सुरक्षा और समृद्धि दोनों जरूरी है, यह तभी संभव है जब भारत का कोना-कोना मजबूत होगा।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 908

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *